बस्ती, जून 1 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के पडरिया गांव में स्थित नहर पुल पर बैठे एक युवक नहर में गिरने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। थानाक्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी रंजीत (25) पुत्र तिलकराम छतौना गांव के शटरिंग टीम के साथ काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात छतौना गांव के शटरिंग ठेकेदार से मिलकर गांव लौट रहा था। रास्ते में साथियों के साथ नगर की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा तो वह नहर में गिर गया। नहर सूखी होने की वजह से उसको गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देख सभी साथी वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही शटरिंग ठेकेदार व रंजीत के परिजन नहर पुल पर पहुंचे। जिसे निजी वाहन से लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि रंजीत की पत्नी व चार बच्चे है...