सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग से होकर परासी पांडेय गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी के माध्यम से चार वर्ष पूर्व कराया गया था। सड़क निर्माण के समय मानक का जरा सा भी ख्याल नहीं रखा गया। इसलिए सड़क अपने समय से पूर्व खराब हो गयी है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत और पुलिया का निर्माण कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में रमाशंकर देव, शक्ति देव, प्रियांशु, सुनील, सोनू ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही दो जगहों पर पुलिया का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था, लेकिन सड़क बनने के बाद खराब भी हो गयी और पुलिया का निर्माण आज तक नहीं कराया जा सका है। इसको लेकर ग्रामीणों म...