चंदौली, मार्च 10 -- सकलडीहा। क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव में ग्राम प्रधान के अपील पर जिला पंचायत सदस्य अभय शंकर उर्फ संजय पांडेय के पहल पर पुलिया निर्माण कराने की कवायद तेज कर दी गई है। गांव सभा के किसानों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से पुलिस निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसमें लगभग चार लाख रुपया खर्च होगा। प्रधान विजय चौहान ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए जिला पंचायत से प्रस्ताव पारित हो गया है। शीघ्र ही पुलिया निर्माण शुरू कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.