पुलिया निर्माण होने के बाद भी सड़क से नहीं जोड़ा गया, ग्रामीणों को आवगामन में होती हैं परेशानी
चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत के ग्राम बासासाई के महतो साई टोला में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय द्वारा 15वें वित्त आयोग से 2 लाख 30 हजार रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया है। अहम बात यह है कि निर्माण के बाद आज तक पुलिया को सड़क से नहीं जोड़ा गया। इस कारण महतो साई समेत आसपास के ग्रामीण आज भी डायवर्सन से होकर ही आना-जाना करते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीणों को बरसात के दिनों में होती है। बरसात के दिनों में डायवर्सन में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तीन साल पहले हुआ था पुलिया का निर्माण यह भी पढ़ें- सोनुवा-कुईड़ा सडक में रोड में पुलिया धंसी, यातायात बाधितग्रामीणों की सुविधा के लिए पुलिया का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा के लिए 15वें वित्त आयोग से वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.