फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- अमृतपुर, संवाददाता। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर अलीगढ़ गांव में पुलिया निर्माण में सेम ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जांच को पहुंचे और पुलिया निर्माण को बनायी जा रही दीवार में ईंटें देखी तो वह खुद दंग रह गये। उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगायी और दोबारा से अच्छी गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग कर पुलिया निर्माण कराये जाने की हिदायत दी।एई के जाने के बाद फिर से सेम ईंट से ही निर्माण शुरू हो गया। पुलिया निर्माण का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इसकी गुणवत्ता को लेकर पहले ही ग्रामीणों ने सवाल उठाये थे। हंगामा भी किया था। उस समय ठेकेदार ने जैसे तैसे ग्रामीणों को समझा दिया फिर से सेम ईंट से पुलिया निर्माण को लेकर दीवार बनाने का काम शुरू किया गया। इस दीवार में सेम ईंट ...