गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड दिल्ली रोड पर बरसाती नाला नंबर एक के ऊपर पुलिया के निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर इस ठेकेदार कंपनी के टेंडर को रद्द किया जा सकता है। 27 मार्च को जीएमडीए ने फरीदाबाद की विकास प्रोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम वन सोसाइटी के समीप बरसाती नाला नंबर एक पर पुलिया निर्माण करने के लिए करीब 3.22 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया था। इस कंपनी ने पुलिया के निर्मित खांचों को इस रोड के नीचे लगाना था, जिससे कि यातायात भी बाधित नहीं हो। टेंडर की शर्तों के मुताबिक 27 जुलाई तक यह काम पूरा होना चाहिए था। निर्माण शुरू करने में देरी पर 19 मई और 25 मई को इस ठेकेदार कंपनी को नोटिस जारी कि...