कौशाम्बी, मार्च 13 -- लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधीन करारी-शाहपुर मार्ग (अ.जि.मा.) के किमी 24.00 पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का विशेष मरम्मत कार्य 13 मार्च से कराया जा रहा है। इसे लेकर विभिन्न वाहनों के आवागमन को लेकर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने रूट चार्ट जारी किया है। जानकारी अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. दयाशंकर ने बताया कि इस कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराने एवं किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना को रोकने के दृष्टिगत भारी, मध्यम, हल्के एवं मोटरसाइकिल वाहनों के आवागमन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रूट चार्ट थानाध्यक्ष महेवाघाट एवं पश्चिम शरीरा को प्रेषित करते हुए आवागमन रोकने रोकने को कहा गया है। ऐसे में भारी/मध्यम वाहनों को, जो बैरागीपुर से पश्चिम शरीरा की तरफ जाना चाहते हैं अब हिनौता कॉलेज के सामने से जाने वाली हिनौता पश्चिम शरीरा मार...