मेरठ, दिसम्बर 11 -- मवाना। मवाना-हस्तिनापुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राजमार्ग जल्द ही एक माह के लिए बंद होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग(पीडब्लूडी) ने बुधवार को एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है, जिसमें कहा कि मवाना में थाने के सामने पुलिया के निर्माण के दौरान एक माह के लिए यातायात की व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्ग खोजकर सहयोग दिया जाए, ताकि निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके। मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर लगभग 80 वर्ष पहले बनी नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त होकर नीचे की ओर धंस गयी है। इस कारण मवाना-मेरठ-हस्तिनापुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राजमार्ग करीब 20 दिसम्बर से एक माह के लिए बंद होने जा रहा है। मवाना थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया नई बनेगी। पीडब्लूडी के एई श्रवण पाल ने मंगलवार को एसडीएम व सीओ मवाना से भेंटकर सहयोग की बात कही थी। हा...