संभल, मार्च 25 -- संभल। जनपद में यातायात व्यवस्था को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है। संभल बाईपास मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर 25 से 26 तारीख तक पुलिया निर्माण कार्य के चलते बाईपास के जीरो प्वाइंट (चन्दौसी-संभल मार्ग) से मुरादाबाद-गवां मार्ग तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद से संभल होते हुए चन्दौसी जाने वाला और चन्दौसी से संभल होते हुए मुरादाबाद जाने वाला समस्त यातायात अब संभल बाईपास से न जाकर चन्दौसी चौराहा, संभल के रास्ते से गुजरेगा। यातायात को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कस्बे में लागू नो-एंट्री व्यवस्था को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है, ताकि वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.