गढ़वा, मार्च 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना मोड़ के समीप निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता की शिकायत पर प्रमुख शोभा देवी सोमवार को स्थल पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि पुलिया निर्माण में संवेदक के द्वारा निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण में सरकारी मानकों की अनदेखी की जा रही है। उससे पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि पुल निर्माण में उपयोग किए जा रहे बालू और अन्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने मौके पर ही कनीय अभियंता अजीत कुमार से बात की और निर्माण कार्य में घटिया किस्म के बालू के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। प्रमुख ने कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...