चंदौली, मार्च 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने तहसील सभागार में एसडीएम सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने गांवों में तय शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई करने को कहा। साथ ही ग्रामीण इलाकों को सड़कों ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही हाइवे निर्माण की जद में आने वाले किसानों और व्यापारियों को मुआवजा दिलाने और सकलडीहा में अधूरा पड़ी पुलिया निर्माण शुरू नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि बीते फरवरी माह में तहसील मुख्यालय पर 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। अधिकारियों ने एक माह में समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया थ...