भभुआ, मार्च 17 -- रामपुर। सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पर बेलांव में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित पुलिया की चौड़ाई कम रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बड़े वाहन बड़ी मुश्किल से इस पुलिया से पार कर पाते हैं। जब बड़े वाहन इस पुलिया में फंस जाते हैं, तब आवागमन ठप हो जाता है। इससे बाजार करने आए लोग राह तय नहीं कर पाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की है। हरे पेड़ की डालियां काट बेच रहे तस्कर अधौरा। प्रखंड के विभिन्न जंगल के हरे पेड़ों की डालियों को काटकर तस्कर बेच रहे हैं, जिससे न सिर्फ वन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है, बल्कि इसका पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा। जानकार बताते हैं कि तस्कर खासकर तब टहनियों को काटते हैं, जब जंगल क्षेत्र के रास्ते में सन्नाटा हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ तस्कर यूपी तो कुछ भभुआ, भगवान...