सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ी गांव के पास शनिवार रात पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि शनिवार रात करीब दस बजे कुछ ग्रामीण रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुलिया के नीचे एक व्यक्ति को पड़ा देखा गया। पहले लोगों ने उसे अचेत समझा, लेकिन पास जाकर देखने पर कोई हलचल नहीं होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल पुलिस के साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान 48 वर्षीय विजय पुत्र बसावन निवा...