वाराणसी, दिसम्बर 12 -- जक्खिनी, संवाद। शाहजहांपुर भवानीपुर मार्ग पर राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के पास पुलिया के नीचे गुरुवार को लश्करिया निवासी 46 वर्षीय टेम्पो चालक पप्पू का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। राजातालाब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू के परिवार में पत्नी शकुंतला, दो बेटे राहुल और रोहित, दो बेटियां रीति और पुष्पा हैं। बेटियां अपनी ननिहाल कछवां (मिर्जापुर) के मितई गांव में थीं। पप्पू बुधवार सुबह टेम्पो लेकर राजातालाब के लिए निकला था। दोपहर बाद वह एक महिला और एक पुरुष सवारी लेकर कछवां के लिए चला। बीच में अपनी ससुराल में कुछ मिनट के लिए रुका। बेटियों को कुछ पैसे देकर वापस चला गया। वह मोबाइल फोन नहीं रखता था। बहुत जरूरी होने पर दूसरे के फोन से बात कर लेता था। बुधवार देर रा...