शाहजहांपुर, जून 15 -- जलालाबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया क्षेत्र के गांव रैपुरा के पास रामगंगा नदी से आने वाले पानी के गहरे गढ्ढे में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। वहीं गस्त कर रहे थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में सवार दो घायलों को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर उपचार हो रहा है हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा में जनपद हरदोई निवासी दो युवक बोलेरो कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे तभी रैपुरा गांव के पास बनी पुलिया से अचानक अनियंत्रित होकर बोलेरो कर नीचे गिर गई इसके बाद बोलेरो में सवार युवक दहशत में आ गए और डूबने के डर की वजह से खिड़की ना खोल कर अंदर ही बंद रहे व...