संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में बुधवार को मैलानी नहर की पुलिया के नीचे एक युवती का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मोहद्दीपुर ग्रामसभा के पास मैलानी नहर की पुलिया के नीचे एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप के पास करीब 30 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। शव लगभग आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। सड़न अधिक होने के कारण शव फूल चुका था और शरीर में कीड़े पड़ गए थे।पुलिस के अनुसार युवती ने नीले रंग की जींस पहन रखी थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.