उरई, मार्च 25 -- जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गढगवां रजवाहा पर स्थित मुख्य पुलिया के दोनों किनारों पर रेलिंग न होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। यहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिया की रेलिंग बनवाने की मांग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, लोकेंद्र, राजू, विपिन कुमार आदि ने बताया कि गढगवां रजवाहा पर बनी इस पुलिया पर सुरक्षा दीवार (रेलिंग) गायब है। रात के अंधेरे में यहां से गुजरने पर पुलिया दिखाई नहीं देती है। जिन लोगों का प्रतिदिन आवागमन है, उन्हें तो थोड़ा अंदाजा रहता है। लेकिन नए आने वाले व्यक्ति को इसका जरा भी अंदाजा नहीं होता है। आमने सामने वाहन आने पर रेलिंग ने होने से वाहन के पुलिया में गिरने का डर बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों स्कूली बच्चे औ...