चंदौली, फरवरी 16 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भगड़ा ग्राम पंचायत में भोकाकट नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता व्याप्त है। बरसात के दिनों में तेज जलप्रवाह और पानी के दबाव के कारण पुलिया की रेलिंग टूट-फूट गई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोकाकट नाले पर स्थित यह पुलिया चकिया को जोड़ने वाला नजदीकी मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन भगड़ा, पिपरखड़िया, गनेशपुर, मजगावा, गायघाट, सुरथापुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, व्यापारियों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिया की रेलिंग टूट जाने ...