सुल्तानपुर, मार्च 29 -- पाराबाजार, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बिरधौरा ग्रामसभा के आदर्श नगर चौराहे के पास हलियापुर से कुड़वार रोड पर पुलिया की रेलिंग टूटने से बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हलियापुर से सुलतानपुर जाने के लिए मुख्य मार्ग है जो पारा चौराहे से एक किलोमीटर पश्चिम बिरधौरा के आदर्श नगर चौराहे पर पुलिया का निर्माण हुआ है। जिसकी रेलिंग काफी दिनों से टूट कर गिर गई है। जिससे हमेशा बड़े हादसा होने का भय बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से न तो पुलिया की रेलिंग का निर्माण कराया गया और न ही कोई संकेताक लगाया गया है। जिससे राहगीरों में बड़ी दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसी मार्ग से छोटे बड़े वाहन तेज रफ्तार में फर्राटे भरते रहते हैं और स्कूली बच्चों का आवागमन बना रहता है इसके बाद भी विभाग के द्वारा ध्यान न देना उद...