भभुआ, मई 2 -- जाम में फंसी रहीं बारातियों की गाड़ियां, आमजनों को भी हुई परेशानी विभाग से मांग करने पर भी पुलिया को चौड़ी नहीं करा रहे अधिकारी (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव से गुजरी सोन उच्चस्तरीय नहर पर बनी पुलिया की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

जाम की समस्या लग्न के इस मौसम में यह समस्या और बढ़ गई है। शुक्रवार की रात में भी बेलांव बाजार में जाम लग गया। इस जाम में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। पुलिया की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़े वाहन हाइवा, ट्रक, बस को पार करना मुश्किल हो जाता है। अगर वाहन पुलिया पर पहुंच भी गया तो उसे मोड़ने में दिक्कत होती है। क्योंकि वहां पर्याप्त जगह नहीं है। इसी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

ग्रामीणों की परेशानियां ग्रामीण अनिल सिंह व विनोद सिंह बताते ह...