आगरा, फरवरी 27 -- रमजान के दौरान शहीद नगर में नाला चोक होने से जलभराव की समस्या बनी रही। शिकायत पर नगर निगम ने जलनिकासी के लिए पुलिया तोड़ दी, जिससे पानी निकल गया, लेकिन अब टूटी पुलिया नई परेशानी बन गई है। दोबारा निर्माण न होने से आवागमन बाधित है। पक्की सराय, नसीम नगर, वाग और कच्ची सराय के लोग प्रभावित हैं। संतोष, अल्ला रख्खा, अकरम, लाला कुरैशी, पप्पू, रहमत इलाही ने अधिकारियों से शीघ्र निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...