गाजीपुर, जून 7 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोडउर मठिया के पास लठ्ठूडीह कोटवा मार्ग पर नव निर्मित पुलिया का अप्रोच दबने से बालू ले जा रहा ट्रक फंस गया। इसके चलते मार्ग पर आठ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लठ्ठूडीह कोटवा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग पर जगह-जगह पुराने पुलिया को तोड़ नया पुलिया बनाया गया है। गोडउर मठिया के पास बने नवनिर्मित पुलिया के अप्रोच मार्ग पर बिहार से बालू लादकर आ रहा ट्रक फंस गया। जिसके चलते यह मार्ग लगभग आठ घंटे तक बाधित रहा। लेकिन कार्यदाई संस्था की तरफ से इस ट्रक को निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त अमानत पुल से भारी वाहनों की आवाजाही, हादसे की आशंका रात के लगभग बारह बजे फंसा यह ट्रक सुबह आठ बजे दो निजी जेसीबी के...