गढ़वा, अप्रैल 22 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत के महुदड़ टोला में मंगलवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नहर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो नहर निर्माण कार्य को रोक दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह नहर फुलवार, कवलदाग, हुरका, रपुरा, केवाल, मझिगावां, डगर, हरिहरपुर, दारिदह एवं श्रीनगर सहित दर्जनों गांवों के खेतों की सिंचाई के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उसके बावजूद लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की दोनों किनारे पर लगभग 300 घर बने हुए हैं, लेकिन आवाजाही के लिए न तो छोटी पुलिया बनाई गई है और न ही वैकल्पिक रास्ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.