मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में शुक्रवार की शाम विजय चौक पर विजय चौक प्रबंध समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। बड़ी संख्या में लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अगुवाई समिति के अध्यक्ष संजय बबलू ने की। इस अवसर पर सचिव सनत कुमार, सह सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, कौशल किशोर पाठक, अमर केसरी, संजय पोद्दार, श्रुति सिंह, हेमंत सिंह आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने 14 फरवरी 2019 की उस दुखद घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में 40 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...