रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और एसओजी की एएनटीएफ ने बाइक सवार दो युवकों से 612 ग्राम अफीम पकड़ी। आरोपी बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बुधवार दोपहर थाना पुलभट्टा के एसआई धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ बरा क्षेत्र सितारगंज रोड शिवा होटल के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एसओजी की एएनटीएफ की टीम भी पहुंच गई। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 612 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम सतेन्द्र गंगवार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम हुसैन नगला बहेड़ी और सौरभ कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम खुटिया बहेड़ी, बरेली बताया। आरोपियों ने बताया कि वह अफीम युद्धजीत गंगवार निवासी पिपरिया बहेड़ी से लेकर आए थे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.