रुद्रपुर, मई 18 -- किच्छा। पुलभट्टा में पुलिस ने गश्त के दौरान फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा की प्रतिबंधित 350 टैबलेट और 3500 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। रविवार सांय थाना पुलभट्टा के एसआई धीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ किच्छा सितारगंज नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर गश्त कर रहे थे। इस बीच टीम ने फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध युवक को बैठे देखा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा की प्रतिबंधित 350 टैबलेट और 3500 रुपये नगद बरामद किए। यह भी पढ़ें- क्रेटा कार और अपाचे बाइक से घूम रहे 3 तस्कर 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार पुलिस ने...