रुद्रपुर, मई 22 -- किच्छा, संवाददाता। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 129 ग्राम हेरोइन के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक खरीदकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को एएनटीएफ यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ग्राम बरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गुरुनानक फार्म तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी गुरुनानक फार्म की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- किच्छा में बाइक सवार युवक से 129 ग्राम हेरोइन बरामद शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 129 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश...