पुलभट्टा पुलिस ने बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का किया खुलासा
रुद्रपुर, मई 15 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम बरा में बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलभट्टा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बरामद माल की कीमत छह लाख रुपये बताई है। जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। तीस अप्रैल रात्रि चोरों ने बैंक कर्मी ओमकार पुत्र सोमलाल निवासी ग्राम बरा के घर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना के दिन चार बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया। पुलिस ने एसओजी सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार को राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.