पुल, सड़क, बिजली और पानी के अभाव में बदहाल उदालखाड़, बरसात में गांव बन जाता है टापू
लातेहार, जून 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर परहाटोली पंचायत के ग्राम उदालखाड़ आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल जीवन जीने को मजबूर है।
बुनियादी समस्याएँ गांव के समीप बहने वाली बिरहा नदी पर पुल और सड़क नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात के दिनों में यह गांव टापू में तब्दील हो जाता है और बाहरी दुनिया से इसका संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव तक पहुंचने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन और जोखिमभरा हो जाता है। बिरहा नदी पर पुल नहीं होने के कारण उफनती नदी को पार करना जानलेवा साबित होता है। आपात स्थिति में बीमारों और गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर लादकर आठ किलोमीटर घूमकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.