नई दिल्ली, मार्च 29 -- Etawah News: यूपी की योगी सरकार ने सभी जिलों के विकास को अपना लक्ष्य बना रखा है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब इटावा के विकास केलिए झोली खोल दी है। सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी है। इससे जिले में यमुना नदी पर एक नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरिता भदौरिया ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुल न केवल यातायात सुगम करेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाई देगा। पुल के अलावा ऑडिटोरियम, आधुनिक स्कूल भी बनाए जाएंगे।यमुना पर बनेगा 80 करोड़ का पुल: 50 गांवों को लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.