रांची, दिसम्बर 26 -- रांची। आज प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति रांची जिला कमेटी की ओर से बुटीमोड़ स्थित शर्मा फर्नीचर मे देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कि और दो मिनट मौन धारण कर उन्हें स्मरण किया। मुख्य सलाहकार अवधेश शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व ज्ञानी जैल सिंह के पुण्य तिथि पर दो पौधारोपण एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किया गया। आज श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले मे मुख्यरूप से मुख्य सलाहकार अवधेश शर्मा, संरक्षण शशिभूषण शर्मा, उप संरक्षक अजीत शर्मा, अध्यक्ष अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष निरंजन राणा, महासचिव नंददेव शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...