गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर के पुर्दिलपुर में सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू करने के लिए तैयारियां तेज हो गयी हैं। सीएमओ डॉ राजेश झा ने मंगलवार को केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू होने के बाद वहां प्रतिदिन निजी क्षेत्र के दो विशेषज्ञ चिकित्सक समुदाय को सेवाएं देंगे। केंद्र पर आगे चल कर 73 प्रकार की पैथालॉजिकल जांचों की सुविधा देने की भी योजना है। फिलहाल 15 जांचों की सुविधा केंद्र पर शुरू कर दी जाएगी, बाकी जांचों के लिए सैम्पल ट्रांसपोर्ट शुरू कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि पुर्दिलपुर सिटी पॉलीक्लिनिक पर फिलहाल फिजिशियन, गाइनोलॉजिस्ट, श्वसन रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। प्रतिदिन दो विशेषज्ञ सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक क्लिनिक पर उपलब्ध रहेंगे। विशेषज्ञ च...