सराईकेला, मार्च 24 -- सरायकेला । मांजना घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में सरायकेला उत्कलिय पुरोहित समाज द्वारा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष घासी राम सतपति एवं नीलकंठ सारंगी ने मनोज चौधरी को अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मनोज चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि पुरोहित समाज का आशीर्वाद है। इसी कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पुलक सतपथी को समाज का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर नीलकंठ सारंगी, मनोज तिवारी, किशोर सारंगी एवं पुरोहित समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...