अल्मोड़ा, जून 23 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय में मंगलवार को उप महानिरीक्षक गिरीश चन्द्र पुरोहित चार्ज संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर बल के अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। मूल रूप से डागरखोला, रानीखेत के रहने वाले पुरोहित की शैक्षणिक योग्यता बीएससी है। उन्होंने वर्ष 1991 में आईटीबीपी में सेवा शुरू की थी। उनके अलावा स्थानांतरण पर आए केएन पन्त भी कार्यभार संभाल लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...