गंगापार, जनवरी 28 -- मेजा रोड बाजार चोर उचक्कों का अड्डा बन चुका है। बुधवार दोपहर मेजारोड चौराहे पर पहुंचे राजेश कुमार शुक्ला निवासी तिशेन तुलापुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब वह नैनी से अपना सामान बस पर लादकर मेजा रोड बाजार बस अड्डे पर पहुंचे। वहां उनके पास एक बाइक से बदमाश पहुंच गया। चाचा प्रणाम कर बोला कि वह कहां जा रहे हैं। पुरोहित राजेश कुमार शुक्ला बोले कि वह मांडा के तिशेन तुलापुर जाना चाहते हैं। बदमाश बोला कि वह मंडा के उमान गांव तक जा रहा है। यदि वह चलना चाहें तो बाइक पर बैठकर चल सकते हैं। पुरोहित राजेश शुक्ला ठग के झांसे में आ गए। वह अपना सामान बाइक से रहे बदमाश को दे दिया खुद पीछे बैठ गए। मेजा रोड बाजार से दो किलोमीटर मेजा खास की तरफ पहुंचे तो बदमाश ने अपना रुमाल गिरा दिया बोला कि वह उसका रुमाल सड़क से ले आएं। जब राजेश रुमाल ले...