गुमला, मई 15 -- चैनपुर, संवाददाता। गुमला कैथोलिक धर्मप्रांत के चैनपुर अनुमंडल स्थित संत जॉन चर्च में शुक्रवार सुबह धार्मिक आस्था,उल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच डिकन अशोक रोशन मिंज का पावन पुरोहित अभिषेक समारोह हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का के नेतृत्व में सुबह 6'30 बजे प्रारंभ हुआ। मौके पर विभिन्न पल्लियों से आए अनेक धर्मगुरुओं के साथ सैकड़ों मसीही विश्वासी उपस्थित रहे और नव-अभिषिक्त पुरोहित के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं।

समारोह में उपस्थित धर्मगुरु समारोह में डीन फादर जेबरियानुस किंडो, फादर अगस्तुस एक्का, फादर राजेंद्र तिर्की एवं फादर सिरिल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने पुरोहित अभिषेक की विधिवत रस्मों में भाग लेते हुए डिकन अशोक रोशन मिंज को आशीर्वाद प्रदान किया। मौके पर बिशप एक्का ने कहा कि पुरोहित...