विकासनगर, दिसम्बर 14 -- चकराता, संवाददाता। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर पुरोड़ी-रवाना-डामटा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। पत्र में लोगों ने कहा है कि यह मार्ग पर्यटक स्थल टाइगर फॉल सहित उत्तराखंड के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को जोड़ता है। उन्होंने कहा है कि यदि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा तो इसकी चौड़ाई बढ़ने से आवागमन सुगम होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई ऊंचाई मिल सकती है। बताया कि इस मार्ग की लंबाई 64 किलोमीटर है। यह लोक निर्माण विभाग के अधीन है। यह एनएच 707 ए के चकराता खंड को एनएच 507 के डामटा खंड से जोड़ता है। यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधा प्रदान करेगा बल्कि पर्यटन विकास और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेन्द्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.