इटावा औरैया, मई 4 -- ऊसराहार। पुरैला में राशन डीलर के चुनाव में मानकों को दरकिनार कर स्वयं सहायता समूह को चयनित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की है। ताखा क्षेत्र के पुरैला गांव में कुछ दिन पहले राशन डीलर के चुनाव में स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारीग्रामीणों की शिकायत पुरैला ग्राम पंचायत निवासी सत्यम चौबे, राजीव यादव, विनोद, ब्रजेश, सौरभ, दीपक, पवन कुमार, नरेश चंद्र, अमित कुमार आदि ग्रामीणों ने बीडीओ प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर शिकायत करते हुए बताया उनकी ग्राम पंचायत में राशन डीलर के चुनाव में पंचायत सचिव ने मानकों की अनदेखी की है। राशन डीलर के चुनाव के लिए खुली बैठक में चुनाव की तारीख व स्थान तक ग्रामीणों को नही बताया गया। र...