पुरैनी में लूटी गई बाइक को पुलिस ने किया बरामद
मधेपुरा, मई 13 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी थाना क्षेत्र के एस एच 58 अम्बेडकर चौंक पुलिया के समीप बिते 30 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक पर तीन अज्ञात अपराधियों ने पुरैनी मोबाइल व्यवसाय आफताब आलम चंदा वार्ड संख्या तीन निवासी से अपाची बाइक BR 11BA-8989 वो मोबाइल फोन लूट-पाट और गोली बारी की घटना हुई थी। उक्त घटना को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन की छापेमारी और दबदबा के कारण अपराधियों द्वारा भटौनी और बंशगोपाल जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग के किनारे से मंगलवार को सुचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सुनसान जगह से बरामद कर लिया है। प्रभारी थाना प्रभारी कुंदन पासवान ने च बताया कि पुलिस ने बाइक बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.