मधेपुरा, फरवरी 16 -- पुरैनी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि शनिवार की देर शाम एसएच 58 अंबेडकर चौक पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज गया। दोनों की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी पप्पू कुमार यादव और सुमन यादव के रूप में की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...