चतरा, फरवरी 19 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। परोका गांव निवासी राजेश राम का शव बुधवार को पुरैनी तालाब के पास से बरामद किया गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को मिलने पर थाना प्रभारी ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। इस घटना से परिजन व ग्रामीण आहत है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो लोगो की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि मृतक तीन दिनों से लापता था। वह अपने पीछे 2 पुत्री व 1 पुत्र छोड़ गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम, भाजपा नेता राजेन्द्र राम, उत्तम राणा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.