मधेपुरा, अप्रैल 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।पुरैनी। प्रखंड स्तरीय जीविका कैडर संघ के जीविका दीदीयों नें बीते दिनों प्रखंड समन्व्यक पंकज कुमार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया था। उक्त मामले में जीविका दीदीयों नें जिला अधिकारी एंव जिला परियोजना प्रबंधक को आवेदन दिया गया था। दिए गए आवेदन के अनुसार मामले को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को जिला जीविका गृहवांश कमेटी के टीम पुरैनी जीविका कार्यालय पहुंचे पीड़िता के साथ बैठक कर समीक्षा की विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए जीविका दीदीयों को आश्वासन दिया गया। वहीं स्थानीय जीविका पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए इस दौरान जीविका दीदीयों की मांग को लेकर लिखित आवेदन मांगा गया।आवेदन में जीविका दीदी पूनम कुमारी, सीता कुमारी ने प्रखंड समन्व्यक को इस कार्यालय से स्थानांतरण की मांग है।

हिंदी ह...