गोपालगंज, दिसम्बर 22 -- मांझागढ़ , एक संवाददाता प्रखंड के पुरैना पैक्स की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। धान बेचने के लिए किसान रोजाना पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद पैक्स द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुरैना पैक्स अंतर्गत झंझवा गांव के किसान सह मुखिया हृदयानंद सिंह, बिशुनदेव सिंह, रामचंद्र सिंह, अवध किशोर सिंह आदि का कहना है कि कटाई के बाद धान खुले में रखा हुआ है। मौसम में बदलाव और नमी के कारण धान खराब होने लगा है। किसानों ने बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से बार-बार कहने के बावजूद अभी तक धान की खरीद नहीं की गई है, जिसके कारण उन्हें औने-पौने दाम पर करीब 60 क्विंटल धान बेचना पड़ा। अभी करीब 200 क्विंटल धान की बिक्री करनी है। इसी गांव के बिशुन...