बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, अध्यक्ष श्रीनिवास चौहान, गजे सिंह चौहान व सचिव राजेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से बॉक्सरों का हाथ मिलवाकर किया। बालक वर्ग में आदित्य पांडेय, आशीष सिवाच, लोकेश कुमार, अभिनव तोमर, रितिक, विशाल तोमर, अरूण कुमार, गौरव चौहान, उज्ज्वल, हर्ष हिना, महिला वर्ग में संजना, महक धारा, भूमिका चौधरी, अंजली, लक्षिता शर्मा, कोमल शर्मा, आकांक्षा ने स्वर्ण पदक जीता। पुरूष वर्ग में मेरठ कॉलेज मेरठ चैंपियन व बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज उप चैंपियन बने। महिला वर्ग में बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज चैंपियन व मेरठ च...