हाथरस, अप्रैल 24 -- रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में चल रही 02 दिवसीय आगरा जोन,आगरा की 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल 07 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लिया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा पूरे मनोयोग एवं खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया गया । समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स हिमांशु माथुर द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । टीम पुरुष भारोत्तोलन में जनपद मथुरा विजेता एवं हाथरस उपविजेता रही, टीम महिला भारोत्तोलन, में जनपद मथुरा विजेता एवं अलीगढ उपविजेता रही । यह भी पढ़ें- दो दिव...