बागपत, फरवरी 1 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में रविवार को आयोजित बागपत कबड्डी टीम के फाइनल मुकाबले हुए। पुरूषों में दोघट और महिलाओं में बसी टीम विजयी रही। पुरूषों का फाइनल दोघट और बिजरौल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला टाई रहा। इसके बाद रेड के माध्यम से निर्णय हुआ, जिसमें 5-5 रेड के बाद एक अंक की बढ़त बनाते हुए दोघट ने 23-22 के स्कोर से बिजरौल को हराकर बागपत कबड्डी लीग सीजन-2 पुरूष वर्ग की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबले में नैन स्पोट्र्स एकेडमी बसी ने देवकृष्णा टीम खेकड़ा को 27-26 अंकों के करीबी अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अतिथियों में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष केटी भैय्या, आरएसएस के प्रांत प्रचा...