शामली, जून 1 -- श्री जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा रविवार को शहर के शिव चौक पर पुरूषोत्तम मास के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को शहर के शिव चौक पर श्री जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने बजरंग बली के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान महाआरती की गई, जिसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। मौके पर चेयरमैन अरविन्द संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, अखिल बंसल, अशोक कोरियर, रविन्द्र गोयल, खुशीराम, मनोज मित्तल, पवन गोयल, शशि आरोडा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...