रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक एसोसिएशन और डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्टेट पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल का रविवार को समापन हो गया। एसएल-3 पुरुष वर्ग में कुंदन भंडारी और एसएल-4 में रोहित कार्की को पहला स्थान मिला। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में एसएल-3 पुरुष वर्ग में कुंदन भंडारी ने प्रथम, शरद जोशी ने द्वितीय, गौरव पांडे ने तृतीय और गर्वित यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एसएल-4 पुरुष वर्ग में रोहित कार्की प्रथम, नवनीत द्वितीय, अजीत सिंह तृतीय और तरुण सिंह चतुर्थ रहे। पुरुष डबल्स में सुवेंदु मन्ना और गौरव नयाल की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रोहित कार्की और नवनीत द्वितीय, जबकि गौरव पांडे और विनोद रावत तृतीय स्थान पर रहे। डब्ल्यू...