गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पुरुष वर्ग अंडर -19 का ट्रायल 18 मार्च 2026 और 19 मार्च 2026 को सेंट एंड्यूज कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 7:30 बजे से होगा। 18 मार्च 2026 को बस्ती, कुशीनगर, संतकबीर नगर और सिद्धार्थ नगर के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। 19 मार्च 2026 को गोरखपुर और महाराजगंज के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। सभी खिलाड़ियों को ओरिजिनल स्लिप और आधार कार्ड लाना अनिवार्य हैं। यह जानकारी मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफीक अहमद सिद्दीकी ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...