अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या। इण्डियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा सात से 10 नवंबर तक सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,अयोध्या में आयोजित केएसई कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता से चयनित भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह टीम दो दिसंबर से 13 दिसंबर तक दुबई में आयोजित की जा रही पुरुष आईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रही है। टीम को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महासचिव उपेंद्र पांडेय और संयुक्त सचिव अभिषेक अग्रवाल नौ दिसंबर को दुबई के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग और मानसिक समर्थन प्रदान करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.